शनिवार, 2 जुलाई 2011

गढ़वाली में प्रश्नवाचक वाक्य

गढ़वाली में वैसे तो कुछ प्रचिलित शब्द है प्रश्नवाचकों  के तौर पर उपयोग होने के लिए  ,पर फिर भी  उनमें क्षेत्रीय अंतर आ ही जाता है इसीलिए उन सभी की  सूची यहाँ दी जा रही है उनके हिंदी पर्याय के साथ,ध्यान रहे कि क्रमवार सबसे प्रचिलित शब्द सबसे पहले है  :

क्यों  : किलै /क्यो 
कब  : कैबेर/कैबर/कब 
कैसे  : कन/ कनकै/कन्क्वै  
कितने : कतका/कतुक/कतना 
कौन : को 
कहाँ : कख 
किसलिए : किलै 
किधर : कनै/कन्है

वाक्य प्रयोग :

आपका नाम क्या है ?
तुमर  नौ क्या च ?

आप कहाँ रहते हैं ?
तुम  कख रह्न्दो ?

आप कैसे जाते हो ?
तुम कनकै जंदो  ?

वो कौन है ?
वो को च ?

तू कब सोयेगा ?
तु कैबेर सेल ?

कितने आदमी थे ?
कतका आदिम छा ?
      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें