रविवार, 3 जुलाई 2011

स्थानों के नामों का गढ़वाली संस्करण

वैसे तो किसी भी स्थान/शहर/नगर का अपना एक मानक नाम होता है परन्तु उसके साथ ही कुछ अलग अलग क्षेत्रों में उसी स्थान विशेष के लिए थोड़े भिन्न नाम होते हैं उदहारणतः पूर्वांचल वाले वाराणसी को 'बनारस ' कह  कर ही बुलाएँगे और लखनऊ वाले दिल्ली को 'देहली ' कह कर ..ऐसे ही क्षेत्रीय रूप गढ़वाली में भी यहाँ के शहरों के लिए मिलते हैं और देश के कुछ बड़े शहरों के लिए भी .आइये कुछ उदाहरण देखते हैं :



गैर उत्तराखंडी नगर :


मुंबई/बम्बई      : बम्बै 
चेन्नई/मद्रास    : मद्रास
लखनऊ            : लखनौ 
कोलकाता         : कलकता 




उत्तराखंडी नगर :

देहरादून       : देरादूँण 
टिहरी          : टीरि
पौड़ी            : पौड़ि
उत्तरकाशी  : उतरकासी
गोपेश्वर      : गोपेसर
कोटद्वार    : क्वटदार
ऋषिकेश     : रिसकेस
हरिद्वार     : हरद्वार
श्रीनगर       : सिरनगर












     

    

1 टिप्पणी: