रविवार, 13 मार्च 2011

गढ़वाली में समान्य प्रश्न

आज आपको आम जीवन में पूछे जाने वाले साधारण और आम प्रश्न- उत्तर गढ़वाली में बताए जायेंगे .तो चलिए शुरू करते हैं :

आपका कैसे हैं ?
तुम कन् छो / तुमरा क्य हाल छी ?

मै ठीक हूँ .
मि भलू/ठिक  छौ .

आपका नाम क्या है ?
तुमर नौ क्या च ?

मेरा नाम धीरज है
म्यार नौ धीरु * च     



आप क्या काम करते हैं ?
तुम क्य करदो ?


मैं पाठशाला में शिक्षक हूँ .
मि इस्कोल मा मास्टर छो .


आप कहाँ रहते हैं ?
तुम कख रह्न्दो ?


मै ऋषिकेश में रहता हूँ
मि रिसकेस* मा रहंद .





    * गढ़वाली में लोगों तथा नगरों के  नामों का क्षेत्रीय रूप अधिक प्रचिलित है
      जैसे धीरज का धीरू , रवि का रब्बी , सुनीता का सुन्ता ..,कोटद्वार का
      क्वटदार . नामों के  क्षेत्रीय गढ़वाली रूप के लिए एक अलग पाठ 
                               अपलोड किया जाएगा.






नोट : हिंदी से  गढ़वाली में अनुवाद करते समय 'आप' को 'तुम'  में  बदल दिया गया है क्योंकि मूल रूप से "आप"  गढ़वाली का सर्वनाम नही है. सामन्यतः इसमें अन्य उत्तर भारतीय बोलियों की तरह  औपचारिक वार्तालाप में या सम्मान सूचक के तौर पर 'तुम' ही प्रयुक्त होता है . 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें